Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Abishek Porel ने लगाया गगनचुंबी SIX, झूम उठे दिल्ली के दर्शक, देखें Video

Abishek Porel Hit A Tremendous SIX

IPL 2023 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली के बल्लेबाज टीम को अच्छे स्कोर की तरफ से लाने जाने में जुटे हैं। वहीं आज के मैच में 20 साल के युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को भी डेब्यू का मौका मिला। अभिषेक ने छोटी लेकिन शानदार पारी खेली।

अभिषेक ने लगाया शानदार सिक्स 

अभिषेक पोरेल रिली रोसू के विकेट के बाद बल्लेबाजी करने उतरे उन्होंने सरफराज खान के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। कुछ गेंदें खेलने के बाद अभिषेक ने हाथ खोलने शुरू किए और यश दयाल की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अभिषेक पोरेल का सिक्स देखने के लिए यहां क्लिक करिए।

अभिषेक ने खेली 20 रनों की पारी 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अभिषेक पोरेल ने 11 गेंदों में 20 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो जबदस्त छक्के लगाए। बता दें कि अभिषेक पोरेल विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में बंगाल की तरफ से खेलते हैं। वह एक उभरती हुई प्रतिभा के रूप में भी देखे जा रहे हैं। उन्होंने घरेलू सत्र में एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने बाद उन्हें आईपीएल में भी डेब्यू का मौका मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (सी), मिशेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (डब्ल्यू), एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिच नार्जे।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now