Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मोहम्मद शमी ने पाई बड़ी उपलब्धि, पूर्व दिग्गज जहीर खान को छोड़ा पीछे

Mohammed Shami Zaheer Khan IPL

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को गुजरात जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मात दे दी। ये गुजरात की लगातार दूसरी जीत थी और इसके साथ ही वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। गुजरात की इस जीत में मोहम्मद शमी ने खास भूमिका निभाई। उन्होंने तीन विकेट झटके और एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

मोहम्मद शमी ने जहीर खान को छोड़ा पीछे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मोहम्मद शमी के नाम अब आईपीएल में कुल 104 विकेट हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले शमी के नाम 101 विकेट दर्ज थे। जैसे ही उन्होंने मिचेल मार्श को बोल्ड किया वैसे ही उन्होंने जहीर खान को आईपीएल में विकेट के मामले में पछाड़ दिया। आईपीएल में जहीर ने अपने करियर में 100 मैच में 102 विकेट लिए थे जबकि शमी ने आईपीएल में 104 विकेट 95 मैच में ही चटका लिए हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के आल राउंडर ड्वेन ब्रावो हैं जिनके 183 विकेट हैां । इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलने वाले खिलाडी लसिथ मलिंगा हैं जिनके 122 विकेट हैं। वहीं इस लिस्ट में शमी 104 विकेट के साथ 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

bowlers with most wickets in IPL List: यहां देखें लिस्ट

1 ड्वेन ब्रावो -183 विकेट
2.लसिथ मलिंगा- 170 विकेट
3अमित मिश्रा- 166 विकेट
4.यजुवेंद्र चहल -166 विकेट
5.रविचंद्रन अश्विन -157 विकेट
6.पीयूष चावला -157 विकेट
7.भुवनेश्वर कुमार-154 विकेट
8.सुनील नरेन- 152 विकेट
9.हरभजन सिंह-150 विकेट
10.जसप्रीत बुमराह-145 विकेट

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now