Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश वन विभाग ने फील्ड स्टाफ की छुट्टियों पर एक अप्रैल से लगाई रोक

प्रदेश वन विभाग ने फील्ड स्टाफ की छुट्टियों पर एक अप्रैल से लगाई रोक

प्रजासत्ता |
हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने एक अप्रैल से फील्ड स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है।
इन आदेशों के बाद वन रक्षक, ब्लॉक ऑफिसर और रेंज ऑफिसर बहुत जरूरी होने पर ही अवकाश ले सकेंगे। वन विभाग के फील्ड स्टाफ की छुट्टियों पर यह रोक मानसून आने तक जारी रहेगी।

हर साल 15 अप्रैल से छुट्टियों पर रोक लगाई जाती है। इस बार 15 दिन पहले से छुट्टियों पर रोक रहेगी। वन मंडलाधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा स्थानीय लोगों का इस कार्य में सहयोग अपेक्षित रहेगा। विभाग ने ब्लॉक स्तर पर जंगलों में आग की घटनाओं से निपटने के लिए टीमों का गठन कर लिया है। मंडल स्तर पर गठित टीमों के लिए अधीक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। हर सर्कल में फायर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। 

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now