Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जीत से गदगद हुए गब्बर, बोले- ‘मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा हूं’

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। गुवाहाटी में खेले गए 8वें मैच में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट हराकर दूसरी जीत दर्ज की। कप्तान शिखर धवन अपनी टीम के लिए कप्तानी पारी खेली। धवन ने नाबाद 86 रन बनाए। वहीं, प्रभसिमरन ने 60 रन बनाए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मैच जीतने के बाद शिखर धवन टीम के प्रदर्शन से खुश नजर आए। उन्होंने मैच प्रेज़न्टैशन के दौरान टीम के गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। धवन ने कहा कि कुछ नर्वस क्षण थे, मैं अपने शांत रहने की कोशिश कर रहा था और अपने गेंदबाजों के साथ योजनाओं पर चर्चा कर रहा था। हमने जो स्कोर बनाया उससे खुश हूं। हमने 197 रन बनाए और मेरे गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट दिए और फिर नाथन ने शानदार गेंदबाजी की। यह पूरी टीम का प्रयास था। सैम करन और अर्शदीप जैसे अनुभवी गेंदबाज भी टीम में हैं।

मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा हूं

धवन ने कहा- मैं आक्रमक बल्लेबाज़ी करने के साथ-साथ समझदारी से भी खेलना चाहता था। एक छोर थामने की कोशिश कर रहा था और अगर मैं आउट हो जाता तो कोई और ऐसा करता। वे युवा हैं और वे सीख रहे हैं। हम सभी अपना सपना जी रहे हैं और हमें इसके बारे में खुश होना चाहिए। एक कप्तान के रूप में मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि खिलाड़ी तनावमुक्त रहने के साथ खुश भी रहें। दो मैचों में हमने अच्छी शुरुआत की है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा हूं। इस साल हमारे पास एक गहरी बल्लेबाजी लाइनअप है, इसलिए हम दूसरी टीम पर दबाव बना रहे हैं।

शिखर और प्रभसिमरन ने की कमाल की बल्लेबाजी

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 197 रन बनाए। शिखर और प्रभसिमरन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की। एक समय ऐसा लगा कि पंजाब 200 के पार का स्कोर बनाएगी, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने वापसी की।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now