Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ईडन गार्डन में लड़ेंगे राणा के रणबाकुर, सामने होगी मजबूत बैंगलोर

KKR Vs RCB

KKR vs RCB: आईपीएल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा। 4 साल के बाद कोलकाता की टीम ईडन गार्डन में खेलेगी। मैच कोलकाता में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यह KKR का होम ग्राउंड है। कोलकाता टीम 2019 के बाद पहली बार यहां खेलेगी। पिछले साल नॉकआउट मुकाबले यहां खेले गए थे, लेकिन इससे पहले ही KKR लीग से बाहर हो गई थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मैच हार चुकी है। उसे पहले मैच में पंजाब किंग्स ने डकवर्थ-लुइस मैथड के अनुसार 7 रन से हराया था। वहीं बेंगलुरु अपना पहला मैच जीत चुकी है। बेंगलुरु ने मुंबई को पहले मैच में हराया था। विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस शानदार फॉर्म में हैं। विराट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में 49 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। वहीं, फाफ ने 43 गेंद में 73 रन बनाए थे। दोनों को रोकना KKR के लिए चुनौती होगी।

 कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स IPL के इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे का आमना-सामने करने उतरेंगी। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए IPL मैच के आधार पर हेड टू हेड की बात करें तो दोनों की भिड़ंत कुल 30 मैचों में हुई है। इनमें से कोलकाता ज्यादा बार बाजी मारी है। टीम ने सबसे अधिक 16 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं बेंगलुरु को कुल 14 मैचों में जीत हासिल हुई।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी/लोकी फर्ग्यूसन, अनुकुल रॉय, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, डेविड विली, मोहम्मद सिराज।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now