Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू पुलिस ने पांच मामलों में पकड़ी 2.636 किलोग्राम चरस

Published on: 6 April 2023
shimla news Hamirpur News himachal news बिलासपुर: पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी टैक्सी, तलाशी में मिली 6 किलो 10 ग्राम चरस, 2 युवक गिरफ्तार

प्रीति |कुल्लू
जिला कुल्लू के विभिन्न थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज किये गये। इन मामलों में आरोपितों से 2.636 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई अमल में ली जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बंजार की पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान फागुपुल के नजदीक गांड़ी नम्बर HP37G8622 की नियामानुसार चैकिंग के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी के दौरान चालक रविन्द्र शर्मा (उम्र 42 साल) पुत्र देश राज गांव रक्कड़, जिला कांगड़ा तथा नरेन्द्र कुमार पत्र धर्म चंद गांव जसू, जिला कागंड़ा के कब्जे से 928 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया है ।

वहीँ एक अन्य मामले में थाना भुन्तर की पुलिस ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान टिकम राम (उम्र 43 साल) पुत्र लाल सिंह गांम ग्रांमग, जिला कुल्लू हि0 प्र0 के कब्जे से 27 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है ।

तीसरा मामले में कुल्लू की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान सुन्दर सिंह (उम्र 42 वर्ष) पुत्र मोती राम निवासी गांव कालंग, जिला कुल्लू के कब्जा से 760 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

चौथे मामले में जिला कुल्लू के विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान जगबिन्द्र सिंह (उम्र 33 साल) पुत्र सतबीर सिंह निवासी गांव अलीपुर जिला गुरुग्रांम हरियाणा व योगेश कुमार (उम्र 39 साल) पुत्र सुशिल कुमार निवासी गांव अलीपुर, जिला गुरुग्रांम हरियाणा के कब्जे से 502 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

वहीँ एक अन्य मामले में मणीकरण पुलिस ने गश्त के दौरान रितिक गर्ग पुत्र श्री परमानंद गर्ग निवासी मकान नम्बर 547 गंगा नगर, राजस्थान के कब्जे से 419 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया है ।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now