Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीएम नीतीश कुमार देंगे इफ्तार पार्टी

Today Headlines, 07 April 2023: आज शुक्रवार को गुड फ्राइडे है। इसे प्रभु यीशु के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन क्रिश्चियन प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर शोक जताते हैं। गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। आइए जानते हैं कि 7 अप्रैल को किन-किन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी….

आज की बड़ी खबरें

राजस्थान में जयपुर के जामडोली में 7 से 9 अप्रैल तक राष्ट्रीय सेवा समागम का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन सर संघचालक मोहन भागवत करेंगे।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार को दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे आम जनता से भी मिलेंगे। योजनाओं की फीडबैक लेंगे।

इसे भी पढ़ें:  24 मार्च को के कविता की याचिका पर सुनवाई करेगा SC; अंतरिम राहत से इंकार

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार को चेन्नई से रांची लाया जाएगा। उनके पैतृक गांव अलारगो में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आईपीएल में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए तमाम दलों को निमंत्रण दिया गया है।

आज का इतिहास

7 अप्रैल 1948 को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की थी। दुनिया के 194 देश संगठन के सदस्य और दो संबद्ध सदस्य हैं। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा में है। इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह संगठन विश्व के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग और मानक विकसित करने का दायित्व निभाती है।

इसे भी पढ़ें:  मानसून सत्र से TMC सांसद शांतनु सेन किए गए सस्पेंड, IT मंत्री से छीना था पेगासस के बयान वाला पेपर

यह भी पढ़ें:

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now