Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अमीषा पटेल के खिलाफ रांची कोर्ट से वारंट जारी

Ameesha Patel

Cheque Bounce Case: रांची की एक सिविल कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में वारंट जारी किया है। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह झारखंड के फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अमीषा पटेल और उनकी पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था।

समन के बावजूद एक्ट्रेस की ओर से कोर्ट के सामने अपना पक्ष नहीं रखने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी। जानकारी के मुताबिक, समन जारी होने के बावजूद न तो अमीषा और न ही उनके वकील, कोई भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की गई है। अमीषा पटेल के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 420 और 120 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Anant-Radhika की Engagement में शामिल हुए ये सितारे, देखें फोटोज

पूरा मामला क्या है?

शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने कहा कि एक्ट्रेस अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल ने देसी मैजिक नाम की एक फिल्म के निर्माण और प्रचार के लिए उनसे 2.5 करोड़ रुपये लिए। अजय कुमार के मुताबिक, अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर ने कहा था कि फिल्म पूरी होने के बाद वे पैसा ब्याज समेत लौटा देंगे।

इसे भी पढ़ें:  T20 World Cup 2024 Schedule: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हुआ जारी, यहाँ देखे पूरा कार्यक्रम

फिल्म ‘देसी मैजिक’ की शूटिंग 2013 में शुरू हुई थी। हालांकि अभी तक फिल्म रिलीज नहीं हुई है। जब फिल्म निर्माता ने अमीषा पटेल से अपने पैसे मांगे, तो उन्होंने उसे नहीं लौटाया। काफी इंतजार के बाद अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर की ओर से अक्टूबर 2018 में 2.5 करोड़ रुपये और 50 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi Entertainment entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now