Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरे ना’ रिलीज

Sidhu Moose Wala New Song: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को लेकर फैंस में बहुत ही ज्यादा क्रेज है। सिद्धू मूसेवाला के गानों का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आज शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला भले ही हमारे बीच ना हो, लेकिन सिद्धू मूसेवाला के गाने आज भी उनके होने का एहसास कराते है। इस बीच अब दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला का एक और नया गाना ‘मेरा नाम’ 7 अप्रैल यानी आज रिलीज हो चुका है।

रिलीज हुआ सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा नाम’

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा नाम’ जैसे ही रिलीज हुआ, तो यूट्यूब पर छा गया। लोगों को ये गाना बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। बताते चलें कि सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद ये उनका तीसरा गाना है, जो रिलीज हुआ है। वहीं, इससे पहले भी मूसेवाला के दो और गाने ‘एस वाई एल’ और ‘वार’ रिलीज हो चुके हैं। बता दें कि भारत सरकार ने यूट्यूब पर ‘एस वाई एल’ गाने को यूट्यूब पर बैन भी कर दिया था।

25 मिनट के अंदर ही गाने को मिले 1.3 मिलियन व्यूज

दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला को लोग बहुत पसंद करते हैं और मूसेवाला की बहुत बड़ी फैल फॉलोइंग भी है। साथ ही दिवंगत सिंगर के तमाम गाने ऐसे हैं, जो हिट रहे हैं। वहीं, अब मूसेवाला के नए गाने ‘मेरा नाम’ को भी रिलीज होते ही लोगों का बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि मूसेवाला के नए गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया और इस गाने को रिलीज होने के 25 मिनट के अंदर ही 1.3 मिलियन व्यूज बहुत आसानी से मिल गए।

बीते साल कर दी गई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या 

बता दें कि बीते साल सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी गाड़ी में ही हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या से हर कोई सन्न रह गया था और मूसेवाला के पिता पर बेटे के यूं अचानक चले जाने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now