Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मुझे नहीं पता ये कहां से आया पर..’ मैच विनिंग पारी के बाद गदगद हुए शार्दुल ठाकुर, कही ये बात

RCB Vs KKR Shardul Thakur

RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इसमें कोलकाता की टीम ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। कोलकाता की तरफ से जीत के हीरो ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर रहे जिन्होंने 81 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को एक मजबूत टोटल की ओर ले गए। शार्दूल ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी भी की और टीम को आगे ले गए।

परेशानी में थी केकेआर, फिर शार्दुल ठाकुर ने खेली ताबड़तोड़ पारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 5 विकेट गंवा दिए। एक समय लग रहा था कि कोलकाता 150 तक भी नहीं पहुंच पाएगी। ऐसे वक्त में शार्दुल ने तूफानी पारी खेलते हुए मैच का नक्शा बदल दिया।
उन्होंने 234.48 की स्ट्राइक रेट से 9 चौके और 3 छक्के लगाकर 29 गेंद में ही 68 रन ठोक दिए। इसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।यह आईपीएल का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक (20 गेंद) है। इसी सीजन में जोस बटलर ने भी ये कमाल किया था।

और पढ़िए –

मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने कही ये बात

मैच के बाद शार्दुल ठाकुर ने कहा कि – मुझे यह भी नहीं पता कि यह कहां से आया लेकिन उस समय के स्कोरकार्ड को देखकर सभी को लगता था कि हम संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन आपका अवचेतन मन हावी हो जाता है। इस स्तर पर ऐसा करने के लिए आपके पास कौशल भी होना चाहिए, लेकिन हम नेट्स में भी कड़ी मेहनत करते हैं। एक समय ऐसा आता है जब हम इसे नेट्स में स्लॉग कर सकते हैं। कोचिंग स्टाफ थ्रोडाउन करता है और हमें रेंज-हिटिंग का विकल्प देता है। जो कि आपको मदद करते हैं।

और पढ़िए –

उन्होंने ये भी कहा कि ‘सुयश ने असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी की, और हम सुनील और वरुण की गुणवत्ता को जानते हैं। वे मजे करते हैं, विकेट लेते हैं। यह एक उत्तम दिन था।’ बता दें कि सुयश मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में आए और उन्होंने तीन विकेट लेकर सभी को अपना मुरीद बना लिया।

और पढ़िए –
Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now