Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Adnan Sami: अदनान सामी को लेकर उनके भाई जुनैद ने किए कई सनसनीखेज खुलासे, जानें

Adnan Sami Brother Shocking Revelation About Singer: सिंगर अदनान सामी को लेकर उनके ही छोटे भाई जुनैद सामी (Junaid sami) ने कई ऐसे खुलासे किए है, जो सबको चौंका रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जुनैद सामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सिंगर अदनान को लेकर जो खुलासे किए, उस पोस्ट को अब उन्होंने डिलीट कर दिया है। हालांकि जुनैद ने अदनान सामी की भारतीय नागरिकता को लेकर भी खुलासा किया है।

जुनैद सामी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जुनैद सामी ने सोशल मीडिया पर अदनान सामी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे अब उन्होंने डिलीट भी कर दिया है। साथ ही जुनैद सामी ने अपने इस पोस्ट में लिखा था कि- ‘इमरान खान बनने का समय आ चुका है, मैं अपने बड़े भाई अदनान सामी को लेकर कई सच उजागर करने जा रहा हूं।

Adnan Sami Brother Junaid sami Shocking Revelation About Singer
Adnan Sami Brother Junaid sami Shocking Revelation About Singer

ऊपर वाले के अलावा मुझे अब किसी का खौफ नहीं है- जुनैद

ऊपर वाले के अलावा मुझे अब किसी का खौफ नहीं है, मैं ये सब करना नहीं चाहता, लेकिन मुझे ऐसा करना ही होगा, क्योंकि अब सच का बाहर आना बेहद जरुरी है, मैं अदनान को चुनौती देता हूं कि वो मेरी इन बातों में से किसी एक को भी गलत साबित कर दें।’

जुनैद ने अदनान सामी की दूसरी पत्नी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

इतना ही नहीं बल्कि जुनैद ने इस पोस्ट में आगे लिखा कि- अदनान सामी ने अपनी दूसरी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया और उसे दुनिया को दिखाने के लिए कोर्ट में दे दिया। साथ ही उन्होंने लिखा कि- ‘ये बात मुझे परेशान करती है, मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी ऐसा नहीं कर सकता।

जुनैद ने ये भी लिखा 

अदनान ने साल 2007-2008 के बीच अपनी दूसरी पत्नी सबा के साथ पॉर्न डीवीडी बनाई। पति-पत्नी के बीच बहुत कुछ होता है और उसे अपने तक ही रखना चाहिए। अदनान ने कोर्ट में दावा किया था कि ये वीडियो उन्होंने नहीं, बल्कि सबा के ब्वॉयफ्रेंड ने बनाई है और डीवीडी को कोर्ट में भी दे दिया, ताकि पूरा भारत इसे देख सके, ये सारी बातें झूठ हैं।’

अदनान सामी की डिग्री को लेकर भी जुनैद ने किया खुलासा

इतना ही नहीं बल्कि जुनैद ने अदनान सामी की डिग्री को लेकर भी खुलासा किरते हुए लिखा कि- ’15 अगस्त 1969 में अदनान का जन्म रावलपिंडी के एक अस्पताल में हुआ था, इसके बाद 1973 में मेरा भी जन्म उसी अस्पताल में हुआ तो ये झूठ है कि अदनान इंग्लैंड में पैदा हुए थे।

जुनैद ने सोशल मीडिया से डिलीट किया पोस्ट

इंग्लैंड में वो अपने ओ लेवेल्स में फेल हो गए और फिर उन्होंने लाहौर से डिग्री बनवाई और इसके बाद ए लेवेल्स उन्होंने अबु धाबी से प्राइवेटली किया।’ वहीं, जुनैद ने अदनान सामी के भारतीय नागरिकता को लेकर कहा कि- अदनान ने इंडियन सिटीजनशिप इसलिए अपनाई क्योंकि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा वहां अच्छे पैसे मिलते हैं। वहीं, अब जुनैद ने सिंगर पर ये गंभीर आरोप लगाने के बाद इस पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट भी कर दिया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now