Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुपरजायंट्स की घर में शानदार जीत, सन राइजर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त

IPL Match 10 LSG Vs SRH

IPL 2023, LSG vs SRH live Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के तहत लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल का 10वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में सुपरजायंट्स ने घर में शानदार जीत हासिल कर सन राइजर्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। SRH की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पिच पर मात खा गई और 20 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना सकी। जवाब में LSG की टीम ने 16 ओवर में ही 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, जो उल्टा पड़ गया। लखनऊ की पिच पर स्पिनर्स का दबदबा साफ दिखा। यहां रवि विश्नोई, अमित मिश्रा और क्रुणाल पांड्या ने शानदार बॉलिंग की। क्रुणाल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि अमित मिश्रा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 बल्लेबाजों का शिकार किया, वहीं रवि विश्नोई ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 शिकार किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (डब्ल्यू), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (सी), हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल राशिद

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (सी), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now