Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

CSK को बड़ा झटका, 10 दिनों के लिए बाहर हो सकते हैं बेन स्टोक्स, जानिए वजह

IPL 2023 CSK Ben Stokes1

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को मुंबई इंडियंस से वानखेड़े में मुकाबला करेगी। इस मैच से पहले सीएसके को बड़ा झटका लग गया है। टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चोट के कारण 10 दिनों के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके अभ्यास सत्र के बाद स्टोक्स को अपनी एड़ी में दर्द हुआ। अब सीएसके की मेडिकल टीम खिलाड़ी पर अंतिम फैसला लेने से पहले स्थिति का आकलन करेगी।

सिर्फ एक ओवर बॉलिंग कर पाए हैं बेन स्टोक्स

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्टोक्स अब तक आईपीएल 2023 में सीएसके के लिए दोनों मैचों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि वह अब तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। फिलहाल चोट के डर के चलते वे लिमिटेड बॉलिंग कर रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने एक ओवर फेंका और 18 रन दिए। जबकि बल्लेबाजी में वे अब तक 35 रन ही बना पाए हैं। सीएसके ने आईपीएल नीलामी 2023 में स्टोक्स को खरीदने के लिए 16.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

तीन बड़े मैच मिस कर सकते हैं बेन स्टोक्स

CSK की टीम पॉइंट्स टेबल में दो मैचों के बाद छठे स्थान पर है। उसे पहले मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उन्होंने अपने अगले मैच में अच्छी वापसी की और लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से हरा दिया। एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम अब शनिवार रात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ने के लिए तैयार है। यदि बेन स्टोक्स 10 दिनों के लिए बाहर रहे तो वे मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के अलावा 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और 17 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैच भी मिस कर देंगे। लीग मैचों में ये सीएसके के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now