Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सर जडेजा का सुपर कैच, मुंबई में बन गया माहौल, कैमरून ग्रीन किया कॉट एंड बोल्ड

Published on: 8 April 2023

IPL 2023: आईपीएल में आज दो धाकड़ टीम आमने-सामने हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दूसरा मैच जारी है। CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई के बैटर पर प्रेशर बना दिया है। मुंबई के 5 विकेट चले गए हैं।

रवींद्र जडेजा का जलवा

बड़े मैच में एक बार फिर से रवींद्र जडेजा ने अपना जलवा बिखेरा है। जडेजा ने तीन विकेट चकाए हैं। अपनी फील्डिंग के लिए जाने-जाने वाले सर जडेजा ने एक कमाल का कैच पकड़ा। अपनी ही गेंद पर खतरनाक दिख रहे कैमरून ग्रीन को कॉट एंड बोल्ड किया। ग्रीन ने आगे की गेंद को जोर से गेंदबाज की तरफ मारा। लेकिन जडेजा ने अपनी फुर्ती गेंद को एक हाथ से लपक लिया।

जडेजा अगर इस कैच को नहीं पकड़ते तो गेंद अंपायर को भी लग सकती थी। अपने चार ओवरों के कोटा में रवींद्र जडेजा ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और इशान किशन ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। लेकिन रोहित के आउट होते ही टीम एक बार फिर से बिखर गई।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिशेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now