Prajasatta Side Scroll Menu

फ्लाइट में पायलट की धोनी से अनोखी गुजारिश- प्लीज बने रहें कप्तान, वीडियो वायरल

IPL 2023 MS Dhoni Pilot Request1

नई दिल्ली: एमएस धोनी के दुनियाभर में करोड़ों फैन हैं। कैप्टन कूल इन दिनों आईपीएल में सीएसके की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। धोनी ने पिछले साल सीएसके की कप्तानी से ब्रेक लिया था, लेकिन वे जडेजा की ओर से कप्तानी छोड़ने के बाद दोबारा अपनी भूमिका में आ गए। हालांकि उन्होंने पिछले मैच में गेंदबाजों की ओर से नो और वाइड बॉल फेंकने पर कहा था कि यदि वे इसे जारी रखते हैं तो उन्हें नया कप्तान देखना होगा। धोनी शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरे, लेकिन इससे पहले जब टीम मुंबई आ रही थी तब एक मजेदार वाकया सामने आया।

सीएसके के कप्तान बने रहें

दरअसल, मुंबई जा रही जिस फ्लाइट में धोनी बैठे थे उसका पायलट ही उनका सबसे बड़ा फैन निकला। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पायलट को लाउडस्पीकर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह खुश है कि सीएसके की टीम उनकी फ्लाइट में यात्रा कर रही है। पायलट ने शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो जैसे का नाम लेते हुए धोनी से गुजारिश की कि वे सीएसके के कप्तान बने रहें।

धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है

पायलट के इस अनोखे वीडियो को फ्लाइट में टीम के पीछे बैठे कई फैंस ने रिकॉर्ड कर लिया। बहरहाल, धोनी फिलहाल 41 साल के हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2023 उनका आखिरी खिलाड़ी हो सकता है। हालांकि CSK के फैंस अभी भी उन्हें कप्तानी करते देखना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  LSG vs KKR Highlights: KKR के हाथों LSG को 98 रन से मिली करारी हार, प्लेऑफ खेलने की उम्मीदों को करारा झटका

उभरते क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श

थाला धोनी शांत व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले धोनी कई मौजूदा और उभरते क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श हैं। लंबे समय तक धोनी की कप्तानी में खेलने वाले भारत के अनुभवी शिखर धवन ने अपनी कप्तानी शैली के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताईं। ‘द रणवीर शो हिंदी’ पर बात करते हुए धवन ने खुलासा किया कि धोनी मैदान पर शांत और संयमित व्यक्तित्व रखना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनका आक्रामक होना मैदान पर चीजों को खराब कर सकता है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now