Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धोनी ने रहाणे से ऐसा क्या बोला कि पहले ही मैच में खोल दिया बल्ला? कप्तान ने बताया सीक्रेट

IPL 2023 MI Vs CSK Ajinkya Rahane MS Dhoni

नई दिल्ली: शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया आईपीएल 2023 का 12वां मैच काफी अलग था। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए इस मुकाबले में एमआई की शुरुआत अच्छी रही, पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी देख लगने लगा कि स्कोर 200 तक पहुंच सकता है, लेकिन 10 ओवर के अंदर सीएसके के गेंदबाजों ने शानदार वापसी कर एमआई की कमर तोड़ डाली।

एमएस धोनी ने किया खुलासा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एमआई 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। इसके बाद सीएसके की टीम की ओर से डेब्यू करने उतरे अजिंक्य रहाणे ने बल्ले से ऐसा गदर मचाया कि दुनिया दंग रह गई। रहाणे ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 19 गेंदों में आईपीएल 2023 की सबसे तेज फिफ्टी ठोक डाली। उन्होंने 27 गेंदों में 7 चौके-3 छक्के ठोक 225.93 की स्ट्राइक रेट से कुल 61 रन कूटे। रहाणे का ये रूप आज से पहले शायद ही किसी ने देखा हो। आखिर उन्होंने इतनी विस्फोटक बल्लेबाजी कैसे की, मैच के बाद एमएस धोनी ने इसके बारे में खुलासा किया।

 स्ट्रेस मत लेना, हम तुम्हें बैक करेंगे

धोनी ने कहा- सीजन की शुरुआत में मैंने और जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) ने बात की थी। मैंने उनसे कहा था कि अपनी ताकत से खेलो। अपनी क्षमता का इस्तेमाल कर फील्ड में हलचल मचा दो। मैंने उनसे कहा कि जाओ और खेल का पूरा आनंद लो। तनाव मत लेना, हम तुम्हें बैक करेंगे। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और वह जिस तरह से आउट हुए उससे खुश नहीं थे।

गेंदबाजों की तारीफ

धोनी ने दीपक चाहर पर कहा- यह नहीं भूलना चाहिए कि हमने पहले ही ओवर में दीपक को खो दिया। अच्छी बात यह है कि स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की। 7 ओवर के बाद यह थोड़ी मुड़ने लगी। स्पिनरों और तेज गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की। मंगला और प्रीटोरियस ने शानदार गेंदबाजी की।

तुषार देशपांडे की तारीफ कर धोनी ने कहा- हम उस पर विश्वास करते हैं और जब आप नए होते हैं तो आप दबाव में होते हैं, लेकिन आईपीएल में कुछ साल खेलने से अलग तरह का दबाव आता है। उनका घरेलू सीजन शानदार रहा, वह सुधार कर रहे हैं। धोनी ने पॉइंट्स टेबल के सवाल पर कहा- मुझे लगता है कि हर खेल महत्वपूर्ण होता है, आप अपने सामने आने वाली समस्याओं को देखते हैं और एक समय में एक कदम उठाते हैं। अभी के लिए पॉइंट्स टेबल को नहीं देखें।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now