Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मैं यहां टेस्ट खेलना चाहता हूं…’, वानखेड़े में तूफान मचाकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

IPL 2023 MI Vs CSK Ajinkya Rahane2

नई दिल्ली: शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करने उतरे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का एक अलग ही रूप देखने को मिला। एमआई के 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने तीसरे नंबर पर उतरे रहाणे ने आते ही विस्फोटक बल्लेबाजी की और महज 19 गेंदों में इस आईपीएल का सबसे तेज पचासा ठोक डाला। उन्होंने 27 गेंदों में 7 चौके-3 छक्के ठोक 225.93 की स्ट्राइक रेट से कुल 61 रन जड़े। रहाणे की तूफानी बल्लेबाजी ने सीएसके की जीत की नींव रखी और टीम ने ये मुकाबला 18.1 ओवर में ही जीत लिया।

पहले ही पता चल गया कि मैं आज खेलने वाला हूं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा- वास्तव में मजा आया, मुझे टॉस से पहले ही पता चल गया था कि आज मैं खेलने जा रहा हूं। मोईन की तबीयत ठीक नहीं थी। कोच फ्लेमिंग ने मुझे बताया कि मैं खेल रहा हूं। रहाणे ने आगे कहा- मेरा घरेलू सीजन अच्छा रहा। मैं सिर्फ अपना आकार बनाए रखने की कोशिश करता हूं। मैं बस टाइमिंग पर ध्यान देता हूं। यह आपके बारे में है कि आप एक मैच को कैसा महसूस करते हैं। आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है और आपको पता नहीं चलता कि आपको कब मौका मिल जाए।

मैं यहां टेस्ट खेलना चाहता हूं

रहाणे ने आगे कहा- मुझे वानखेड़े में खेलने में हमेशा मजा आता है। मैंने यहां कभी कोई टेस्ट नहीं खेला है और मैं यहां टेस्ट खेलना चाहता हूं। माही भाई और फ्लेमिंग की खास बात यह है कि वे सभी को खुलकर खेलने की आजादी देते हैं। माही भाई ने मुझे अच्छी तैयारी करने को कहा था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now