Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

DRS का मतलब- ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’, माही के आगे गच्चा खा गए सूर्यकुमार यादव, देखें वीडियो

IPL 2023 MI Vs CSK MS Dhoni Suryakumar Yadav

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी विकेट के पीछे अपनी फुर्ती और इंटेलीजेंस के लिए जाने जाते हैं। धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर अपने फैसले से चकित कर दिया। धोनी ने एक ऐसा रिव्यू लिया, जिसके बाद DRS को धोनी रिव्यू सिस्टम कहा जाने लगा। आखिर क्या है ये माजरा, आइए जानते हैं…

स्वीप मारने के चक्कर में चूके सूर्या

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा आठवें ओवर के दौरान देखने को मिला। मिचेल सेंटनर ने 1 रन बनाकर खेल रहे सूर्यकुमार यादव को दूसरी गेंद डाली तो सूर्या ने इसे स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल सीधा विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथ में चली गई। धोनी ने कैच लपका और आउट की अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दे दिया।

धोनी के डीआरएस से बदल गया फैसला

धोनी ने बिना देर किए तुरंत डीआरएस लिया, जिसमें नजर आया कि बॉल सूर्यकुमार यादव के ग्लव्स से मामूली टच करते हुए गई है। हालांकि इस डीआरएस के बाद अंपायर को थोड़ी माथापच्ची करनी पड़ी क्योंकि अल्ट्राएज में थोड़ा कंफ्यूजन क्रिएट हुआ, लेकिन आखिरकार धोनी की बात सच हुई और अंपायर को फैसला बदलकर सूर्या को आउट करार दे दिया गया। एल्ट्राएज में मामूली सा टच देखकर क्रिकेट फैंस धोनी के कॉन्फिडेंस की दाद देने लगे। इसके बाद ट्विटर पर लगातार ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ ट्रेंड करने लगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now