Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रहाणे का फायर…सीएसके ने मुंबई इंडियंस को घर में रौंदा

Ipl Match 12 MI Vs CSK

MI vs CSK: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को करारी मात दी। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम की ओर से तीसरे नंबर पर उतरे अजिंक्य रहाणे ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 27 गेंदों में 61 रन ठोक डाले। रुतुराज गायकवाड़ ने 40, शिवम दुबे ने 28 और अंबाती रायडू ने 20 रन बनाकर टीम को 11 गेंद शेष रहते 7 विकेट से शानदार जीत दिला दी। एमआई की शुरुआत इस बार भी खराब रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टॉस जीतकर धोनी ने कहा कि उनकी टीम पहले गेंदबाजी करेगी। यह स्टेडियम मेरे बसे यादगार स्थलों में से एक है। क्योंकि न केवल 2011 की जीत बल्कि जब हम 2007 में जीते थे, जब हम वापस आए तो हमें जो स्वागत मिला वह बहुत अच्छा था।

वहीं वानखेड़े की पिच को लेकर धोनी ने कहा कि आम तौर पर गति और उछाल मिलती है, आप अपने शॉट्स खेल सकते हैं हमें चोट लगने की कुछ चिंताएँ हैं, स्टोक्स को चोट लगी है, वो उपलब्ध नहीं है। अजिंक्य और प्रिटोरियस खेल रहे हैं। ये दो बदलाव हमने किए हैं।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिशेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now