Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘डेविड अगर तुम सुन रहे हो…आईपीएल में मत आना’, वार्नर पर भड़के वीरू

IPL 2023 1

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को आईपीएल 2023 में लगातार तीसरी हार के साथ तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई। बल्लेबाजी के अनुकूल गुवाहाटी ट्रैक पर राजस्थान रॉयल्स द्वारा निर्धारित 200 के विशाल लक्ष्य के जवाब में दिल्ली केवल 142 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स ये मैच 57 रन से हार गई। दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और भारत के पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर ने डीसी कप्तान डेविड वार्नर को 55 गेंदों पर 65 रनों की सुस्त पारी के बाद जमकर लताड़ा।

डेविड वॉर्नर ने खेली धीमी पारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

डेविड वॉर्नर की इनिंग की पारी को काफी आलोचना हो रही है। शुरुआती विकेट गिरने के बाद वॉर्नर ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उसे देखकर सभी हैरान हैं। जब तेजी से रन बनाना थे तब उन्होंने इंटेंन नहीं दिखाया। अंततः अपना अर्धशतक पूरा किया और 6000 रन के मील के पत्थर तक पहुंचे। लेकिन निचले क्रम ने दबाव में दम तोड़ दिया क्योंकि आरआर ने डीसी को नौ विकेट पर केवल 142 रन पर रोक दिया।

भड़के वीरू

दिल्ली की हार के बाद क्रिकबज के साथ बातचीत में सहवाग ने वॉर्नर से नाराज होकर अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि  या तो वॉर्नर यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों से सीख लें या फिर आईपीएल खेलना छोड़ दें। सहवाग ने कहा कि मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम उसे अंग्रेजी में बताएं ताकि वार्नर इसे सुनें और आहत महसूस करें। डेविड, अगर तुम सुन रहे हो, तो कृपया 25 गेंदों में 50 रन बनाए। जायसवाल से सीखें, उन्होंने 25 गेंदों में चौका लगाया। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आईपीएल में आकर मत खेलो।’

उन्होंने कहा, ‘टीम के लिए बेहतर होता अगर डेविड वार्नर 55-60 रन बनाने के बजाय 30 रन पर आउट हो जाते। रोवमैन पॉवेल और इशान पोरेल जैसे खिलाड़ी बहुत पहले आ सकते थे और शायद कुछ भी कर सकते थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now