Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘कारामाती’ राशिद खान का कमाल, हैट्रिक लेकर केकेआर को किया बेहाल

GT vs KKR, IPL 2023:राशिद खान के फिर से कारामात कर दिया है। आईपील के 16वें लीग मैच में केकेआर के खिलाफ हैट्रिक ले ली है। उन्होंने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और शार्दूल ठाकुर को आउट किया। राशिद लीग में हैट्रिक लेने वाले 19वें गेंदबाज बने हैं। यह लीग की 22वीं हैट्रिक है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हालांकि राशिद खान की हैट्रिक बेकार चली गई। केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में मैच को पलट दिया। लगातार पांच छ्क्के ठोक रिंकू मैच को गुजरात के जबड़े से छीन लिया। IPL इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई टीम आखिरी 5 बॉल पर 5 छक्के लगाकर जीत हासिल की है।

राशिद खान ने सबसे पहले केकेआर के बल्लेबाज़ आंद्रे रसेल को कीपर कैच कराया। रसेल अपनी इस पारी में 1 रन बनाकर पवेलियन की राह लौटे। इसकी अलगी गेंद पर राशिद खान ने सुनील नारायण को भी कैच के ज़रिए आउट किया और तीसरी गेंद पर उन्होंने केकेआर के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को एलबीडब्लयू कर दिया। बता दें कि राशिद खान टी20 में सबसे ज़्यादा बार विकटों की हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैट्रिक

4: राशिद खान (CPL, T20I, BBL, IPL)
3: एंड्रयू टाय, मोहम्मद सामी, अमित मिश्रा, आंद्रे रसेल, इमरान ताहिर

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now