Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gumraah BO Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘गुमराह’, संडे को भी फिल्म कमाई करने में रही नाकाम

Gumraah BO Collection Day 3

Gumraah BO Collection Day 3: क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘गुमराह’ 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्म कर रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं, वीकेंड पर भी इस फिल्म को कुछ खास फायदा नहीं हुआ है और फिल्म ‘गुमराह’ अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को भी टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है।

फिल्म ‘गुमराह’ तीसरे दिन भी कमाई करने में रही नाकाम

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय स्टारर फिल्म ‘गुमराह’ की तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई में मामूली उछाल आया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ‘गुमराह’ की कुल कमाई अब 3.80 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म थड़म की हिंदी रीमेक है गुमराह 

बता दें कि आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म गुमराह साल 2019 में आई तमिल फिल्म थड़म की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को भी लोगों का कुछ खास प्यार नहीं मिल पाया है और ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह औंधे मुंह गिरी हैं। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के कलेक्शन को देखकर इसका आधी लागत निकालना भी नामुमकिन लग रहा है। ये फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी है।

फिल्म की कहानी

साथ ही फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक मर्डर को लेकर है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और उनका हमशक्ल को लेकर काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। साथ ही इस फिल्म का सेकेंड हाफ और क्लाइमेक्स भी बेहतर है।

ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई ‘गुमराह’

बता दें कि आदित्य रॉय कपूर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘गुमराह’ अपने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई। हालांकि ‘पठान’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को छोड़कर इस साल अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तमाम बड़ी बजट की फिल्मों को बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद मुंह की खानी पड़ी है। इन सबके बीच अजय देवगन की ‘भोला’ ने ही ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now