Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Anil Kapoor work out Video: अनिल कपूर ने माइनस 110°C में बिना कपड़ों के किया वर्कआउट, फैंस बोले- “कोई कंट्रोल करो इन्हें”

Anil Kapoor work out Video: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर का यंग लुक हमेशा ही फैंस को बहुत अच्छा लगता है।

इस बीच अब एक बार फिर से एक्टर के वर्कआउट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो फैंस को बहुत पसंद भी आ रहा है।

अनिल कपूर ने शेयर किया वीडियो

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि 66 साल की उम्र में भी अनिल कपूर अपनी फिटनेस से यंग जेनरेशन को कड़ी टक्कर देते हैं। इस बीच एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कड़ाके की ठंड में वर्कआउट करते नजर आ रहे है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनिल कपूर ने वर्कआउट करते हुए सिर्फ हाफ पैंट पहना है, यहां तक की उन्होंने शर्ट भी नहीं पहना। हालांकि उन्होंने सिर पर कैप जरूर लगाई है।

हर रोज वर्कआउट करते हैं अनिल कपूर

बता दें कि अनिल कपूर हर रोज वर्कआउट करते हैं और एक दिन भी सेशन मिस नहीं करते। इसलिए एक्टर अपनी फिटनेस से आए दिन सभी को हैरान कर देते हैं

अनिल के इस वीडियो को देखकर हर कोई है हैरान

जैसे ही लोगों ने अनिल के इस वीडियो को देखा तो सभी हैरान हो गए, जिसने भी एक्टर को कड़ाके की ठंड में वर्कआउट करते देखा तो सभी को झटका-सा लगा। बता दें कि अनिल कपूर इन दिनों कायरोथेरेपी यानी कोल्ड थेरेपी के जरिए फैट लूज कर रहे हैं। इस तरह की एक्सरसाइज प्रोफेशनल्स की देखरेख में ही होती है।

माइनस 110 डिग्री सेल्सियस की ठंड में कार्डियो कर रहे हैं अनिल

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्टर माइनस 110 डिग्री सेल्सियस की ठंड में कार्डियो कर रहे हैं और जैसे ही अनिल रूम से बाहर निकलते हैं तो उनके साथ ठंडी-ठंडी स्टीम भी बाहर निकलती है।

“कोई कंट्रोल करो इन्हें”- यूजर

साथ ही एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि- “40 में नॉटी होने का टाइम गया, ये वक्त है 60 में सेक्सी होने का, फाइटर मोड ऑन है।” साथ ही यूजर्स भी एक्टर के इस वीडियो खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- “कोई कंट्रोल करो इन्हें” इस तरह से लोग अब कमेंट कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now