Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ट्रक और टिप्‍पर के बीच फंसकर चकनाचूर हुई कार,बाल-बाल बचे पांच लोग

Published on: 30 September 2020
ट्रक और टिप्‍पर के बीच फंसकर चकनाचूर हुई कार,बाल-बाल बचे पांच लोग

प्रजासत्ता|
ऊना में बुधवार सुबह-सबेरे एक खतरनाक हादसे में कार चकनाचूर हो गई है। लेकिन गनीमत रही कि बीच में सवार लोग पूरी तरह से सुरक्ष‍ित बच गए। प्राप्त जानकारी मुताबिक ऊना आइएसबीटी के पास बुधवार सुबह ट्रक और टिप्पर की चपेट में आई कार एचपी 19डी 3544 चकनाचूर हो गई। गनीमत यह रही की हादसे में कार सवार पांच युवक बाल-बाल बच गए|

बताया जा रहा है कि एक खराब ट्रक एचपी 24सी-6399 सड़क के किनारे पांच दिन से खड़ा था व उसकी मरम्मत की जा रही थी। इस कारण मार्ग संकरा था व एक तरफ से कार चालक खराब ट्रक के पास से निकलने लगा कि पीछे से तेज गति से आए टिप्पर एचपी 72बी-8515 ने टक्‍कर मार दी। कार और ट्रक के बीच बची जगह से निकलने के प्रयास में टिप्‍पर ने कार को रौंद दिया। एक तरफर टिप्‍पर और दूसरी तरफ ट्रक के बीच कार दोनों ओर से बुरी तरह फंस गई।

गनीमत यह रही कि कार टिप्पर के नीचे नहीं आई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे के बाद कुछ लोगों की सहायता से मुश्किल से कार के दरवाजे खोलकर उसमें सवार पांचों लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

Aaj Ki KhabrenUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now