Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रिंकू सिंह की तरह इस खिलाड़ी की पलटी थी किस्मत, जानिए 1 ओवर में पांच छक्के वाला कारनामा

Rinku Singh Ravindra Jadeja Rahul Tewatia

IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह कल के मैच के बाद हर किसी की जुबान पर हैं। क्योंकि रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को करिश्माई अंदाज में जीत दिला दी। जिसके बाद ही रिंकू सिंह के नाम का जलवा चल रहा है। रिंकू सिंह की तरह कई खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत पलटी है।

इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं पांच छक्के

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रिंकू सिंह के अलावा क्रिस गेल, राहुल तेवतिया और रविंद्र जडेजा भी एक ओवर में पांच छक्के लगा चुके हैं, जबकि अब रिंकू सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। केवल क्रिस गेल अब आईपीएल का हिस्सा नहीं है, लेकिन रविंद्र जडेजा और राहुल तेवतिया इस सीजन भी आईपीएल में शामिल हैं।

राहुल तेवतिया की पलटी किस्मत

कल रिंकू सिंह ने जिस गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच छक्के लगाए हैं, उस टीम में शामिल राहुल तेवतिया भी एक ओवर में पांच छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं। हालांकि राहुल तेवतिया ने यह कारनामा राजस्थान रॉयल्स की तरफ से किया था, उन्होंने पंजाब किंग्स के गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल को एक ही ओवर मे पांच छक्के लगाकर बिल्कुल रिंकू सिंह की तरह अपनी टीम को करश्मिाई जीत दिलाई थी। राहुल की यह पारी उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी।

राहुल तेवतिया की इस पारी के बाद उन्हें आईपीएल में एक शानदार खिलाड़ी के तौर जाना जाने लगा। उसके बाद राहुल तेवतिया को गुजरात टाइटंस ने बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा था। उसके बाद अगले ही सीजन में राहुल ने गुजरात को कई मैच जिताए थे। गुजरात ने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात को भी जीत दिलाई थी।

क्रिस गेल

आईपीएल में एक ही ओवर में पांच छक्के लगाने की शुरुआत क्रिस गेल ने की थी। गेल ने साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के गेंदबाज राहुल शर्मा की पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए थे। उन्होंने इस मैच में 175 रनों की पारी खेली थी, जो आईपीएल इतिहास की सबसे लंबी पारी भी हैं।

रविंद्र जडेजा

क्रिस गेल के बाद एक ओवर में पांच छक्के लगाने का कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रविंद्र जडेजा ने किया था। जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ हर्षल पटेल के एक ओवर में पांच छक्के लगाए थे। जडेजा ने पटेल के एक ओवर में ही 37 रन बनाए थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now