Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

KKR में अचानक हुई इस धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री

Collage 61

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 13वें मैच में केकेआर ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए गुजरात को 3 विकेट से हरा दिया। इस मैच के बाद केकेआर प्वाइंट टेबल में 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हो गई है। इसके साथ ही केकेआर के लिए गुड न्यूज आई है, क्योंकि बांग्लादेश के तूफानी खिलाड़ी लिटन दास टीम से जुड़ गए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

केकेआर को अपना अगला मुकाबला 14 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलना है। इस मैच में नितीश राणा इस खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं। लिटन दास के प्लेइंग 11 में आने से एक दूसरे खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा। लिटन दास के जुड़ने की जानकारी खुद कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है।

केकेआर ने लिटन दास को पिछले साल हुए आईपीएल के मिनी ऑक्शन में उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा था। केकेआर ने लिटन दास के पहुंचने के फोटो भी शेयर किए हैं, जिसके कैप्शन में लिखा कि ‘पौचे गेचे , लिटन दा।’

कौन हैं लिटन दास, देखिए उनके टी20 आंकड़े

लिटन दास बांग्लादेश टीम में तीनों फॉर्मेट के अहम खिलाड़ी हैं। वह टी20 में सलामी बल्लेबाज हैं, जो आते ही धुआंधार बैटिंग करते हैं। ये खिलाड़ी अपने देश के लिए 71 टी20 खेल चुके है, जिसमें 23.43 की औसत से 1617 रन बना चुका है।

केकेआर टीम को 2 झटके

इस सीजन केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होकर सीजन से बाहर हो गए हैं, जबकि स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। नितीश की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी नितीश राणा निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

आईपीएल 2023 के लिए केकेआर की टीम

नीतीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, टिम साउदी, उमेश यादव, लिटन दास, कुलवंत खेजोरोलिया, सुयश शर्मा, नारायण जगदीशन, वैभव अरोड़ा, डेविड वीजे, मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, हर्षित राणा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now