Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राशिद खान की हैट्रिक से पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर

Collage 65

IPL 2023 Purple Cap: आईपीएल 2023 में लेग स्पिनर कमाल कर रहे हैं। रविवार को खेले गए 13वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के लेग स्पिनर राशिद खान ने केकेआर के खिलाफ हैट्रिक लेकर पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर किया है। वह 8 विकेट के साथ अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल काबिज हैं, जिन्होंने इस सीजन शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट निकाले हैं।

14 मैचों के बाद पर्पल कैप की लिस्ट (IPL 2023 Purple Cap)

  • युजवेंद्र चहल, मैच 3- विकेट 8
  • राशिद खान, मैच 3- विकेट 8
  • मार्क वुड, मैच 2- विकेट 8
  • रवि विश्नोई, मैच 3- विकेट 6
  • अल्जारी जोसेफ, मैच 3- विकेट 6

क्या है पर्पल कैप, यह किसे दिया जाता है?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पर्पल कैप आईपीएल में दिया जाने वाला एक अवार्ड है। यह उस गेंदबाज को दिया जाता है, जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेता है। यह ऑरेंज कैप के समान है, जो एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।

पिछली बार किसे दिया गया था पर्पल कैप?

आईपीएल 2022 में पर्पल कैप पर भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कब्जा किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 27 विकेट लिए थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now