Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रिलीज हुआ फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर, देखें वीडियो

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म को लेकर फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं और इस फिल्म को लेकर काफी बज भी है। इस बीच अब फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है, जो बहुत ही ज्यादा धमाकेदार है।

फरहाद सामजी ने किया है फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का डायरेक्शन

बता दें कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया है। वहीं, इस फिल्म को सलमान खान ने खुद प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं, इस फिल्म के गानों को भी रिलीज किया जा चुका है, जो फैंस को बहुत पसंद आए हैं।

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कने

वहीं, इस फिल्म से शहनाज गिल और पलक तिवारी इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। बता दें कि दोनों ही एक्ट्रेसेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बता दें कि इस फिल्म के गानों को पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जो फैंस को बहुत पसंद आए हैं। अब फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर ने भी फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है।

ईद के मौके पर अपनी फिल्मों को रिलीज करते हैं सलमान खान

बता दें कि अभिनेता सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों को ईद के खास मौके पर रिलीज करते है। हालांकि इस बार बहुत लंबे टाइम के बाद एक्टर अपने फैंस को ईदी देने जा रहे हैं। लास्ट टाइम साल 2019 में उनकी फिल्म भारत ईद के मौके पर रिलीज की गई थी। वहीं, इसके बाद राधे भी साल 2021 में ईद के मौके पर ही रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म को थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now