Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रिंकू सिंह ने किया यश दयाल को मैसेज, जो लिखा उसे पढ़कर करेंगे सलाम

IPL 2023 GT Vs KKR Rinku Singh Yash Dayal

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में पांच छक्के लगाकर गुजरात टाइटन्स पर यादगार जीत दर्ज की। रिंकू ने जीटी के गेंदबाज यश दयाल के आखिरी ओवर में 5 छक्के ठोके। जहां रिंकू के छक्के के बाद केकेआर की टीम खुशी से झूम उठी, तो वहीं गेंदबाज यश दयाल काफी निराश नजर आए। रिंकू ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने यश को मैसेज कर उन्हें मोटिवेट करने की कोशिश की।

क्रिकेट में ऐसा होता है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रिंकू सिंह ने इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई को दिए इंटरव्यू में कहा- मैच के बाद मैंने यश को मैसेज किया और कहा कि क्रिकेट में ऐसा होता है। तुमने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था। मैंने उसे थोड़ा मोटिवेट करने की कोशिश की थी।

rinku singh yash dayal
rinku singh yash dayal

रिंकू और यश की मैच से पहले एक चैट भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रिंकू ने एक मैच के बाद पोस्ट में लिखा- यादगार जीत। रिंकू के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए यश ने कहा- बड़े खिलाड़ी भाई। जवाब में रिकू ने दिल के इमोटिकॉन के साथ भाई लिखकर जवाब दिया।

जब ​​दूसरा छक्का लगा, तो हमारा यकीन बढ़ गया

मैच में रिंकू के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए, केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने कहा- हमें विश्वास था। रिंकू ने पिछले साल ऐसा कुछ किया था, हालांकि हम उस मैच को नहीं जीत पाए। जब ​​दूसरा छक्का लगा, तो हमारा यकीन बढ़ गया क्योंकि यश दयाल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। एक कप्तान के रूप में विश्वास होना महत्वपूर्ण है। लेकिन ऐसा कुछ होने के लिए 100 में से बस 1 मौका है। यह केकेआर की आईपीएल 2023 में दूसरी जीत थी। नाइट राइडर्स शुक्रवार 14 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी, जिसने लगातार दो हार के बाद रविवार को अपना खाता खोला।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now