Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

निकोलस पूरन की तबाही ने बना दिया मैच…15 गेंदों में फिफ्टी ठोक बनाया ये रिकॉर्ड

IPL 2023 RCB Vs LSG Nicholas Pooran

नई दिल्ली: आईपीएल के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे इसका रोमांच बढ़ता जा रहा है। रविवार को रिंकू सिंह और सोमवार को निकोलस पूरन की आतिशी पारी देख दुनिया दंग रह गई। आईपीएल के 15वें मुकाबले में पूरन ने आरसीबी के घर में घुसकर ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि मैच का रुख ही पलट दिया। पूरन ने महज 15 गेंदों में पचासा मार आईपीएल के इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी ठोक डाली। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह केएल राहुल और पैट कमिंस के बाद कम गेंदों में फिफ्टी ठोकने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।

पूरन ने पूरे किए 1 हजार रन 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके साथ ही पूरन ने आईपीएल में एक हजार रनों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया। उन्होंने 7 गेंदों में 23 रन बनाते ही इस आंकड़े को छूआ। पूरन ने ये रन 51 मैचों में बनाए हैं।

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक 

  • 14 केएल राहुल बनाम डीसी मोहाली 2018
  • 14 पैट कमिंस बनाम एमआई पुणे 2022
  • 15. यूसुफ पठान बनाम SRH कोलकाता 2014
  • 15 सुनील नारायण बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2017
  • 15 निकोलस पूरन बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2023

आते ही मचाया धमाका 

पूरन उस वक्त मैदान में आए जब लखनऊ के चार विकेट 10.4 ओवर में 99 रन पर पवेलियन लौट चुके थे। शानदार बल्लेबाजी कर रहे मार्कस स्टोइनिस 30 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए। मुश्किल में चल रही टीम के लिए पूरन आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। उन्होंने चौके-छक्के ठोक गेंदबाजों की कुटाई की और दूसरी ही बॉल पर छक्का ठोक डाला। इसके बाद उन्होंने सिराज के ओवर में दो चौके ठोके। इसके बाद कर्ण शर्मा के ओवर में दो छक्के-एक चौका ठोक रोंगटे खड़े कर दिए। अगले ओवर में पूरन ने हर्षल पटेल को कूटा और दो चौके-एक छक्का कूट डाला। 15वें ओवर में पार्नेल की दूसरी गेंद पर चौका और पांचवीं पर छक्का ठोक पूरन ने महज 15 गेंदों में पचासा ठोक क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया। पूरन ने 15 गेंदों में 3 चौके-6 छक्के ठोक इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक ठोका।

19 गेंदों में 4 चौके-7 छक्के जड़कर 326.32 की स्ट्राइक रेट से ठोके 62 रन

उन्हें मोहम्मद सिराज ने 17वें ओवर में अपना शिकार बनाया। सिराज की गेंद पर शाहबाज अहमद ने उनका कैच पकड़ पवेलियन रवाना किया। पूरन ने कुल 19 गेंदों में 4 चौके-7 छक्के जड़कर 326.32 की स्ट्राइक रेट से 62 रन ठोके। पूरन की इस धमाकेदार बल्लेबाजी से बेंगलुरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम गूंज उठा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now