Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ की जीत, आरसीबी को घर में रौंदा

IPL Match 15 RCB Vs LSG

IPL 2023 RCB vs LSG: आईपीएल 2023 के तहत सोमवार को 15वां मुकाबले में LSG ने RCB पर धमाकेदार जीत दर्ज की। लास्ट ओवर थ्रिलर में पल-पल बदलता रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोला और आखिरकार लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 विकेट से मुकाबला जीत लिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी की शुरुआत काफी खराब रही, लेकिन निकोलस पूरन और आयुष बडोनी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने ये मैच आखिरी बॉल पर जीत लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इससे पहले बेंगलुरु ने पावरप्ले से ही ताबड़तोड़ बैटिंग की और 20 ओवर में महज 2 विकेट खोकर ही 212 रन बना दिए। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने सेंचुरी पार्टनरशिप की। डु प्लेसिस ने 46 बॉल पर 79 और विराट कोहली ने 44 बॉल पर 61 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 29 बॉल में 59 रन बना कर आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल (सी), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (सी), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now