Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में सूखे जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार :- मुख्यमंत्री सुखविंदर

Himachal News: with CM Sukhvinder Singh Sukkhu , CM Sukhu Health Updates

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार आने वाले दिनों में राज्य में सूखे जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों को फसलों की स्थिति पर दैनिक रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह से बात की और राज्य के किसानों के लिए मौसम की सटीक जानकारी मुहैया कराने के लिए एक प्रणाली स्थापित करने की योजना तैयार किया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में राज्य में पानी का संकट नहीं होगा। पानी की आपूर्ति टैंकरों और अन्य उपलब्ध साधनों से की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश सरकार निकट भविष्य में सूखे जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।’

उन्होंने बताया कि हमीरपुर या कांगड़ा में मौसम की सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए वेधशालाएं स्थापित की जाएंगी और आदिवासी बहुल किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति जिलों में दो डॉपलर रडार स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नादौन में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निर्माणाधीन परिसर का भी निरीक्षण किया और परियोजना को समय पर पूरा करने के दिशा-निर्देश जारी किए।
-खबर माध्यम भाषा-

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now