Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘हम उन्हें जीत का तोहफा देंगे’, MS धोनी के 200वें मैच से पहले जडेजा ने क्या कहा?

IPL 2023: आईपीएल 2023 के तहत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉजस्थान रॉयल्स के बीच 17वां मुकाबला खेला जाना है। 12 अप्रैल शाम सात बजकर 30 मिनट पर होने वाले इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जडेजा ने कहा कि ‘200वें मुकाबले में वह एमएस धोनी को जीत का तोहफा देने की पूरी कोशिश करेंगे।’

एमएस धोनी का बतौर कप्तान आईपीएल का 200वां मैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, जब राजस्थान के खिलाफ एमएस धोनी आज मैदान में उतरेंगे तो यह उनका 200वां आईपीएल मुकाबला होगा। कप्तान के तौर पर धोनी का ये 200वां होने वाला है। इसलिए टीम चाहेगी कि इस स्पेशल मौके पर जीत हासिल की जाए।
इस बारे में जडेजा ने कहा कि ‘मैं धोनी के बारे में क्या कह सकता हूं। वो इंडियन क्रिकेट के लेजेंड हैं। इसलिए मैं उन्हें गुड लक कहना चाहूंगा।’

जडेजा ने दिया ये बयान

रवींद्र जडेजा ने आगे कहा कि ‘उम्मीद है कप्तान के तौर पर उनके 200वें मैच में हम चेपॉक में जीत हासिल करेंगे और सभी फैंस काफी खुश होंगे, ताकि वो मोमेंटम मिल सके। उम्मीद है हम ये मुकाबला जीतेंगे और एम एस धोनी को इस मौके पर जीत का तोहफा मिलेगा।’ आपको बता दें कि एम एस धोनी आईपीएल के पहले सीजन से ही सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं।

इस आईपीएल में दोनों टीमों का प्रदर्शन

अगर इस सीजन दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दोनों टीमों ने अपने दो मुकाबले जीते हैं जबकि 1 में हार का सामना करना पड़ा। प्वाइंट टेबल में राजस्थान 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं सीएसके 4 अंकों के साथ पांचवे नंबर पर काबिज है। राजस्थान टीम का नेट रनरेट बढ़िया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now