Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 15 दिन में देगा प्रवक्ताओं को पैपर मूल्यांकन का मेहनतनामा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 15 दिन में देगा प्रवक्ताओं को पैपर मूल्यांकन का मेहनतनामा

शिमला|
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं तथा बारहवीं कक्षा के लिए वर्ष में दो बार टर्म परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षाएं सितंबर तथा मार्च में आयोजित की जाती है। टर्म परीक्षाओं के संपन्न होने के पश्चात स्थल मूल्यांकन करवाया जाता है। इस कार्य को संपन्न करवाने के लिए बोर्ड द्वारा बहुत से शिक्षकों को नियुक्त किया जाता है। जिनके द्वारा पेपर मूल्यांकन कार्य को पूर्ण किया जाता है।

पेपर मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को मेहनतनामा प्रदान किया जाता है। परंतु खेद का विषय है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सितंबर महीने में जिन शिक्षकों को पेपर मूल्यांकन के लिए नियुक्त किया गया था उन्हें अभी तक मेहनतनामा प्रदान नहीं किया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने इस मुद्दे को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव के साथ उठाया है। आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने आज इस विषय में आज टेलीफोन के माध्यम से शिक्षा बोर्ड सचिव के साथ वार्ता की है और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव ने इस संबंध में संघ को आश्वस्त किया है कि सितंबर महीने में आयोजित पेपर मूल्यांकन के कार्य के लिए सभी शिक्षकों को मेहनतनामा 15 दिन के भीतर प्रदान कर दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने शिक्षा बोर्ड सचिव से संघ के साथ एक औपचारिक बैठक की मांग की है। इस संबंध में शिक्षा बोर्ड सचिव ने आश्वासन दिया है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता के साथ स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शीघ्र ही एक बैठक का आयोजन किया जायेगा जिस में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जायेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now