Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों में अस्थाई तौर पर भरे जाएंगे 3104 शिक्षकों के पद

हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों में अस्थाई तौर पर भरे जाएंगे 3104 शिक्षकों के पद

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में अस्थायी तौर पर 3,104 जेबीटी, टीजीटी, कला व शास्त्री शिक्षक भर्ती होंगे। हिमाचल की सुक्खू सरकार सूबे के दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में जेबीटी, टीजीटी, कला और शास्त्री शिक्षकों के 3104 पदों को भरेगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव को वीरवार को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में चर्चा के बाद मंत्रिमंडल बैठक में रखा जाएगा। नगर निगम शिमला के चुनाव के बाद कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है।

इन पदों पर दसवीं,बारहवीं कक्षा सहित बीएड और डीएलएड के अंकाें के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा। अस्थायी शिक्षकों की भर्ती के लिए टेट पास होना जरूरी रखा गया है। शिक्षकों के जिला कैडर के पदों की भर्ती शिक्षा उपनिदेशक और राज्य कैडर के पदों की भर्ती निदेशक करेंगे। शिक्षण संस्थानों के प्रभारियों को भी अस्थायी शिक्षकों को पदभार सौंपने से पहले आवश्यक दस्तावेज जांचने के लिए कहा गया है। अगर किसी संस्थान में अपात्र को पदभार सौंपा गया तो ऐसे शिक्षण संस्थान के प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के अनुसार इन भर्तियों को लेकर उपनिदेशक और निदेशक को इसके प्रचार प्रसार के लिए कहा है। शिक्षकों के पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने को 15 दिन का समय दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेजों को जांचने के बाद शिक्षकों का अस्थायी तौर पर चयन किया जाएगा। प्रस्ताव में शिक्षकों के चयन के लिए अंकों का निर्धारण भी कर दिया है। वेतन तय करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने सरकार को नियमित और अनुबंध पर नियुक्त शिक्षकों को दी जाने वाली राशि की जानकारी दी है। कैबिनेट बैठक में इस बाबत अंतिम फैसला होगा।

शिक्षा विभाग ने जो प्रस्ताव तैयार की है उसमें जेबीटी के सबसे जयादा 1577 पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा टीजीटी आर्टस के 532, टीजीटी नॉन मैडिकल के 389, टीजी टी मैडिकल के 216, शास्त्री के 247, ड्राइंग मास्टर के 143 पदों को भरने का प्रपोजल तैयार किया गया है। सरकार ने आदेशानुसार ड्राइंग मास्टर के पदों को केवल उन्हीं स्कूलों में भरा जाएगा जहां पर बच्चाें की संख्या सौ या उससे ज्यादा होगी। मौजूदा समय में डीएम के 947 में से 881 पद खाली है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now