Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब जीता

जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब जीता

स्पोर्ट्स डेस्क|
जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब जीत लिया है। पाकिस्तान को हराते ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब चार बार जीत लिया है। आठ साल बाद हो रहे इस टूर्नामेंट को देखने के लिए भारी तादाद में भारत और पाकिस्तान के प्रशंसक जुटे थे। मैच के अंतिम क्षणों में पाकिस्तानी टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन बाजी भारतीय टीम के हाथ लगी।

पाकिस्तान के खिलाफ पूरे मैच में भारतीय प्लेयर्स ने कमाल का खेल दिखाया। भारत के लिए अंगद बीर सिंह ने 12वें मिनट में, अराइजीत सिंह हुंडल ने 19वें मिनट में गोल दागे जबकि भारत के पूर्व मुख्य कोच रोलैंट ओल्टमेंस की कोचिंग वाली पाकिस्तानी टीम के लिए एकमात्र गोल 37वें मिनट में बशारत अली ने किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत ने 2004, 2005 और 2015 के बाद यह खिताब चौथी बार जीता है जबकि पाकिस्तान 1987, 1992 और 1996 में चैम्पियन रह चुका है। दोनों टीमें इससे पहले तीन बार जूनियर पुरूष हॉकी एशिया कप के फाइनल में भिड़ चुकी हैं। पाकिस्तान ने 1996 में जीत दर्ज की जबकि 2004 में भारत विजयी रहा। भारत ने पिछली बार मलेशिया में खेले गए टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 6-2 से हराकर खिताब जीता था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now