Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वर्षा और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करें सरकार :- बिंदल

Rajeev Bindal himachal news, Ram Mandir Spiritual Capital of India, Modi 3.0 बिलासपुर गोलीकांड

शिमला|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीने में जो अपेक्षित बर्फ और बरसात होनी चाहिए थी वह नहीं हुई, किसान और बागबान का भारी मात्रा में इससे नुकसान हुआ।

अप्रैल और मई के महीने में लगातार वर्षा और ओलावृष्टि का होना, आंधी तूफान का होना, इससे हिमाचल प्रदेश के किसान को भारी नुकसान हुआ है। जहां बागवान की फसलें टूट गई, झड़ गई, पेड़ टूट गए ,ऊपर से उखड़ तक गए। वहीं पर किसान की खड़ी हुई फसल बैठ गई।

पिछले कुछ दिनों के अंदर एक अजीब और गरीब सा मौसम पूरे प्रदेश के अंदर व्याप्त है। ऐसे में किसान-बागवान व अनेकों ग्रामीण, शहरी लोग ऐसे हैं जिनके मकानों की छतें उड़ गई, मकान ध्वस्त हो गए, गाड़ियों के ऊपर पेड़ों के गिरने से भारी नुकसान हुआ।

इसे भी पढ़ें:  HRTC Bus Accident in Bilaspur: बिलासपुर के घ्याणा में ट्राले की टक्कर लगने से पुल से नीचे गिरी HRTC की बस

ऐसे में प्रदेश की सरकार की ओर से धरातल स्तर के ऊपर एवं जमीनी स्तर के ऊपर अभी कोई एसेसमेंट करते हुए लोगों के नुकसान की भरपाई की दिशा के अंदर कोई पद दिखाई नहीं दे रहा। हमारा आग्रह है कि सरकार इस मामले में मुस्तैदी के साथ काम करते हुए नुकसान का एसेसमेंट करते हुए किसान-बागबान व अन्य लोगों के नुकसान की भरपाई करें।

इसे भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने ईडी और सीबीआई को बताया राजनीतिक हथियार
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now