Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भारतीय निशानेबाजों ने सुहल जूनियर विश्व कप में जीते दो और स्वर्ण पदक

भारतीय निशानेबाजों ने सुहल जूनियर विश्व कप में जीते दो और स्वर्ण पदक

स्पोर्ट्स डेस्क|
भारत के पिस्टल निशानेबाजों ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को यहां दो और स्वर्ण पदक जीते। भारत ने यह पदक पुरुषों की 25 मीटर स्पर्धा और महिलाओं के 25 मीटर टीम स्पर्धा में जीते।

पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अमनप्रीत सिंह ने 586 अंक बनाकर सोने का तमगा हासिल किया जबकि महिलाओं की 25 मीटर की स्पर्धा में मेघना सादुला, पायल खत्री और सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने 1719 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम ने अब तक पांच स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं और वह पदक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। प्रतियोगिता में अभी दो दिन का खेल होना बाकी है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now