Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा में 15 जून को लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न श्रेणियों के भरे जाएंगे 200 पद

Jobs in Hamirpur, Jobs in Una: सिस इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के भरे जाएंगे 100 पद Jobs in kullu

चंबा।
श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल कैरियर सेन्टर बालू ( चंबा) में 15 जून को प्रातः 11 बजे में केंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि केंपस इंटरव्यू में दो निजी कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के 200 पद भरे जाएंगे ।
जिसमें एलायंस ग्रो स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड में हेल्पर, प्रोडक्शन व एसोसिएट के पद भरे जाएंगे जिसके लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिकल ट्रेड में आईटीआई तथा मैकेनिकल ट्रेड में डिप्लोमा निर्धारित की गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक रखी गई है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 11,000 से 15500 तक प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि इसी तरह एनआईआईटी लिमिटेड द्वारा आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद भरे जाएंगे इसमें आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत होना अनिवार्य है । उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 20 हजार से 25 हजार रुपए मासिक वेतन निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, अपना बायोडाटा, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हो जाएं।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now