Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

हिमाचल में फिर कांपी धरती, चंबा और लाहौल स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके

भूकंप के झटके

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए है| चंबा और लाहौल स्पीति में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किया| भूकंप का पहला झटका चंबा में रात 2.01 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 2.4 मापी गई|

वहीं सुबह लाहौल स्पीति में 3:39 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 2.8 थी| हालांकि भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नही है| बता दें कि लाहौल स्पीति में दो दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे| वहीं, अब दोबारा से भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों मे दहशत का माहौल बना हुआ है| हालांकि किसी जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है|

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: पांवटा साहिब में सोशल मीडिया पर भारत विरोधी विवादित पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार.!
YouTube video player
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 9 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल