Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नगर निगमों, नगर पंचायतों चुनावों के लिए आज शाम चार बजे से थम जाएगा प्रचार

Published on: 5 April 2021
चुनाव प्रचार

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के चार नगर नगमों, छह नगर पंचायतों और कुछ पंचायतों में सोमवार शाम चार बजे से प्रचार थम जाएगा। रोड शो और चुनावी सभाओं का सिलसिला थमने के बाद राजनीतिक दलों के नेता, प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार में जुट जाएंगे। प्रदेश में चार नगर निगमों, छह नगर पंचायतों के पार्षदों और 128 पंचायत प्रधान के पद के लिए चुनाव कराए जाने हैं।

राज्य चुनाव आयोग सोमवार और मंगलवार को चुनाव सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना कर देगा। सात अप्रैल को सुबह आठ बजे से दोपहर बाद चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद एक घंटे का समय कोरोना संक्रमित मतदाताओं के लिए रखा गया है। इसके बाद मतगणना होगी और इसके तत्काल बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now