Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे की तारीफ कर, फिर चर्चा में आए कांग्रेस के मंत्री विक्रमादित्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर कांग्रेस पार्टी लगातार सवाल उठा रही है।वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रधानमंत्री की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विक्रमादित्य सिंह अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा करते हुए ने प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे को गौरवपूर्ण बताया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते यह पल हमारे लिए गौरवान्वित करने वाला है। हमारी राजनीतिक विचारधारा अपनी जगह है, मगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की एकता और अखंंडता के नाम पर हम सब एक हैं। दरअसल कांग्रेस पार्टी और उसके बड़े नेताओं का कहना है इस समय मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश छोड़कर अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस के कहे अनुसार जब-जब देश में कोई समस्या आती है, तब-तब प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर होते हैं। ऐसे में जब कांग्रेस और उसके बड़े नेता पीएम मोदी की जमकर आलोचना कर रहें हैं ऐसे में हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कई तरह के की चर्चाओं को जन्म दे रही है। वहीं पीएम की अमेरिका यात्रा पर कांग्रेस के मंत्री की फेसबुक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर छाई हुई है, जिन्होंने पीएम के अमेरिका दौरे पर खुशी जताई है और इस दौरे को गौरवपूर्ण पर्व बताया है। विक्रमादित्य की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं,कुछ उनकी तारीफ भी कर रहे हैं वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि आप कब भगवा ध्वज उठाने वाले हैं। बता दें कि बीते हफ्ते भी सोशल मीडिया पर किया गया लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कमेंट वायरल हो गया था. विक्रमादित्य सिंह की एक पोस्ट पर यूजर ने लंबित परीक्षा परिणाम को घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करने की मांग रखी। इस पर विक्रमादित्य सिंह ने रिप्लाई देते हुए लिखा- 'हम डाकिया नहीं हैं। हालांकि कुछ देर बाद विक्रमादित्य सिंह की ओर से इस कमेंट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे । इस मामले को लेकर प्रजासत्ता ने एक ख़बर को भी प्रकाशित किया था जिसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने प्रजासत्ता के सोशल मीडिया अकाउंट को ही ब्लॉक कर दिया था।

प्रजासत्ता ब्यूरो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर कांग्रेस पार्टी लगातार सवाल उठा रही है। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रधानमंत्री की खुलकर तारीफ कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि विक्रमादित्य सिंह अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा करते हुए ने प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे को गौरवपूर्ण बताया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते यह पल हमारे लिए गौरवान्वित करने वाला है। हमारी राजनीतिक विचारधारा अपनी जगह है, मगर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की एकता और अखंंडता के नाम पर हम सब एक हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल कांग्रेस पार्टी और उसके बड़े नेताओं का कहना है इस समय मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश छोड़कर अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस के कहे अनुसार जब-जब देश में कोई समस्या आती है, तब-तब प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर होते हैं।

ऐसे में जब कांग्रेस और उसके बड़े नेता पीएम मोदी की जमकर आलोचना कर रहें हैं ऐसे में हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कई तरह के की चर्चाओं को जन्म दे रही है।

वहीं पीएम की अमेरिका यात्रा पर कांग्रेस के मंत्री की फेसबुक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर छाई हुई है, जिन्होंने पीएम के अमेरिका दौरे पर खुशी जताई है और इस दौरे को गौरवपूर्ण पर्व बताया है। विक्रमादित्य की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं,कुछ उनकी तारीफ भी कर रहे हैं वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि आप कब भगवा ध्वज उठाने वाले हैं।

बता दें कि बीते हफ्ते भी सोशल मीडिया पर किया गया लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कमेंट वायरल हो गया था. विक्रमादित्य सिंह की एक पोस्ट पर यूजर ने लंबित परीक्षा परिणाम को घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करने की मांग रखी। इस पर विक्रमादित्य सिंह ने रिप्लाई देते हुए लिखा- ‘हम डाकिया नहीं हैं। हालांकि कुछ देर बाद विक्रमादित्य सिंह की ओर से इस कमेंट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे । इस मामले को लेकर प्रजासत्ता ने एक ख़बर को भी प्रकाशित किया था जिसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने प्रजासत्ता के सोशल मीडिया अकाउंट को ही ब्लॉक कर दिया था।
मंत्री बनने के बाद विक्रमादित्य सिंह के बदले सुर, बोले “हम डाकिया नहीं हैं”

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now