Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वर्ल्ड कप-2023: धर्मशाला में खेले जाएंगे 5 मुकाबले

Dharmshala Cricket Stadum

धर्मशाला|
मंगलवार को जारी शेड्यूल के अनुसार, 5 अक्टूबर 2023 को वर्ल्‍ड कप का आगाज होने की जानकारी के बाद हिमाचल की शांत वादियों में भी क्रिकेट महाकुंभ का खुमार चढ़ने लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को अक्तबूर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के पांच मैचों की मेजबानी का मौका मिला है जिसमें एक मैच भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

आईसीसी द्वारा मंगलवार को जारी शेड्यूल के अनुसार,धर्मशाला में पहला मैच 7 अक्तबूर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच होगा। यह विश्व कप का तीसरा मुकाबला होगा। इसे बाद 10 अक्तबूर को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा। धर्मशाला में तीसरा मैच 17 अक्तबूर को दक्षिण अफ्रीका और क्वालीफायर वन टीम के बीच होगा। इसके बाद 22 अक्तबूर को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा। धर्मशाला में पांचवां और अंतिम मैच 28 अक्तबूर को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि इस पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी भारत करेगा, वनडे वर्ल्‍ड कप का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को अहमदाबाद तथा फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में ही खेला जाएगा। इतनी बड़ी प्रतियोगिता के पांच मुकाबलों का हिमाचल में खेले जान हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now