Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सरकार ने नौ आईएएस, 10 एचएएस अफसर बदले

transfer, himachal news

प्रजासत्ता न्यूज़ डेस्क|
हिमाचल सरकार ने मंगलवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने ट्रेनिंग से लौटें 2 IAS अफसरों को पोस्टिंग दी है। वहीं 7 IAS और 9 HAS अधिकारियों के तबादला किए हैं। मंगलवार देर शाम कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की।

आईएएस रोहन चंद ठाकुर को एचआरटीसी का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल रहे संदीप कुमार को विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा के पद पर नियुक्ति दी गई है। शुभकरण को हिमऊर्जा का कार्यकारी निदेशक और भूपेंद्र अत्री को नगर निगम शिमला का आयुक्त लगाया गया। सरकार ने नौ आईएएस और दस एचएएस अफसर बदल दिए। मंगलवार देर शाम कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आईएएस मानसी सहाय को श्रम आयुक्त और निदेशक श्रम, निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति को सामान्य निगम उद्योग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। विशेष सचिव पंकज राय से योजना विभाग का अतिरिक्त कार्यभार ले लिया है। डॉ. अमित कुमार को बिजली बोर्ड में निदेशक कार्मिक और वित्त, एडीसी शिमला शिवम प्रताप सिंह को पावर काॅरपोरेशन में निदेशक कार्मिक एवं वित्त और अभिषेक वर्मा को एडीसी शिमला लगाया।

एचएएस अफसरों में नगर निगम शिमला के आयुक्त रहे आशीष कोहली को परिवहन प्राधिकरण में सचिव लगाया। हिमिस नेगी को कृषि विपणन बोर्ड में प्रबंध निदेशक, राजीव कुमार-दो को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव, नरेश ठाकुर को अतिरिक्त आयुक्त परिवहन, ताशी संडूप को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। अजित भारद्वाज को हिप्पा के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार, ज्योति राणा को एडीएम शिमला, डॉ. विकास सूद को मिल्कफेड का प्रबंध निदेशक, निशांत ठाकुर को खाद्य आयोग का सचिव लगाया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now