Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंडीगढ़ में अपना हिस्सा मांगेगी सुक्खू सरकार, कैबिनेट सब कमेटी गठित

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, Himachal Sports Policy

शिमला।
हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार बीबीएमबी के बाद अब केंद्रशासित राज्य चडीगढ़ में भी अपना हिस्सा मांगेंगी। सरकार ने पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत अंतर राज्यों के बीच हुए समझौतों को खंगालने के लिए एक कैबिनेट सब कमेटी गठित कर दी है।

कृषि मंत्री चंद्र कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन सिंह चौहान और राजस्व मंत्री जगत नेगी को सदस्य बनाया गया है। ऊर्जा सचिव कमेटी के सदस्य सचिव होंगे। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।

कमेटी बीबीएमबी की परियोजनाओं समेत चंडीगढ़ में प्रदेश की हिस्सेदारी के दावों से संबंधित रिकॉर्ड जांचेंगी। मामले पर अध्ययन करने के बाद कैबिनेट को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर सरकार इन मामलों को केंद्र और पंजाब सरकार के साथ उठाएगी। सत्ता संभालने के बाद से मुख्यमंत्री सुक्खू इस बात पर जोर दे रहे हैं कि बीबीएमबी के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी प्रदेश की हिस्सेदारी है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री का कहना है कि हिमाचल हर क्षेत्र में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के अनुसार अपना वैध 7.19 प्रतिशत हिस्सा मांगेगा, चाहे वह चंडीगढ़ में हो या बीबीएमबी परियोजनाओं से रॉयल्टी हो। इसी कड़ी में अब इन दोनों मामलों को देखने के लिए कमेटी बनाई है। इन मामलो से गठित कैबिनेट सब कमेटी तथ्य जुटाएगी और प्रदेश सरकार उन्हें केंद्र सरकार के सामने उठाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Tourism Winter Discount Offer: हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटलों में एक नवंबर से 40 फीसदी तक मिलेगी छूट
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now