Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी में निकली वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई

upsc recruitment , upsc rexam

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से कई 261 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर रुचि और योग्यतानुसार आवेदन कर सकते है। यूपीएससी की तरफ से जारी ऑफिसर भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 261 पदों पर भर्ती की जाएंगी।

बता दें कि इस पदों पर 24 जून 2023 से आवेदन शुरू हो गए हैं। वहीं आवेदन की लास्ट डेट 13 जुलाई 2023 रखी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वह लास्ट डेट से पहले आवेदन कर दें। क्योंकि इस डेट के बाद किसी भी उम्मीदवार का फॉर्म नहीं लिया जाएगा। वहीं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नोटिफिकेशन के मुताबिक जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, लिवस्टॉक अधिकारी, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, एयर वर्थनेस ऑफिसर, एयर सेफ्टी अधिकारी, लोक अभियोजक, असिस्टेंट इंजीनियर, सहायक सर्वेक्षण अधिकारी, प्रधान अधिकारी, सीनियर लेक्चरर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

यूपीएससी ऑफिसर भर्ती 2023 में पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 50 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 13 जुलाई 2023 के हिसाब से की जाएगी। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुलार छूट दी जाएगी।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अलग-अलग पदों पर आवेदन के लिए क्वालिफिकेशन भी अलग-अलग है। ऐसे में उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता देख सकते हैं।

career tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now