Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में मिशन लोटस पर मंत्री विक्रमादित्य ने अपना स्टैंड किया स्पष्ट, विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

हिमाचल में मिशन लोटस पर मंत्री विक्रमादित्य बोले अपना स्टैंड किया स्पष्ट,विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश में मिशन लोटस की चर्चाओं पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल में पूरे पांच साल कांग्रेस की सरकार चलेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह भाजपा नेताओं को जवाब देने का वक्त है। भारतीय जनता पार्टी के नेता माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है। यह किसी और के दिखाए रास्ते पर नहीं चलता। देश के लिए हिमाचल ट्रेंड-सेटर स्टेट है। प्रदेश की जनता ने देश को रास्ता दिखाया है। इसके बाद दूसरे प्रदेशों में कांग्रेस की जीत शुरू हो गई है। इससे घबराकर कर भाजपा नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की बात कर जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। हमें महाराष्ट्र के सियासी प्रकरण पर कोई टिप्पणी नहीं करनी, लेकिन हिमाचल प्रदेश की सरकार पूरी तरह सशक्त है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पास 70 लाख लोगों का सहयोग है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ उनके कैबिनेट के सभी सदस्य अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का अभी मात्र छह महीने का कार्यकाल हुआ है। यह किसी भी सरकार का हनीमून पीरियड होता है। उनकी सरकार ने इस छोटे से कार्यकाल में बेहतरीन काम किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा के वि़द्यार्थियों का परीक्षा परिणाम स्‍थगित

विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और त्रिलोक कपूर को इस तरह की बयानबाजी से बचने की नसीहत दी। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सच में विपक्ष प्रदेश हित चाहता है तो केंद्र ने जो बजट में कटौती की है, एक्सटर्नल एडिड प्रोजेक्ट की फंडिंग में सीलिंग लगाई हैं, उन्हें हटाने का मुद्दा केंद्र सरकार से हटाने की बात करें।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग! पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम कांग्रेस में हुए शामिल

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हम भी विपक्ष का साथ देने के लिए तैयार हैं, लेकिन शर्त के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी हिमाचल प्रदेश के हितों की बात केंद्र सरकार के पास करनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष के नेता मुद्दों पर बात करेंगे, तब सरकार भी इसका स्वागत करेगी।

मंत्री ने कहा कि भाजपा को पहले चार उपचुनाव, फिर विधानसभा और अब नगर निगम शिमला चुनाव में भी मुंह की खानी पड़ी है। लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी का यही हाल होने वाला है। बता दें कि महाराष्ट्र के सियासी प्रकरण के बाद हिमाचल प्रदेश में भी मिशन लोटस की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। इसी बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोटस पर अपना स्टैंड स्पष्ट किया है।

इसे भी पढ़ें:  #Himachal_Budget_2022-23: जानिए! जयराम सरकार के आखरी बजट की बड़ी बातें
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now