Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कालका – शिमला रेलवे लाइन पर रेलकार कोटी के समीप पटरी से उतरी

कालका शिमला रेलवे लाइन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कालका से शिमला जा रही रेल कार के चक्के पटरी से उतर गए। जानकारी के अनुसार 4:30 बजे के करीब यह घटना पेश आई। हादसे के दौरान रेल कार वहीं कुछ दूरी पर रुक गई पलटी नहीं अन्‍यथा जानी नुकसान हो सकता था। हादसे के दौरान इसमें 14 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित है।

सोलन।
कालका शिमला रेलवे लाइन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शिमला से कालका जा रही रेलकार के चक्के पटरी से उतर गए। जानकारी के अनुसार 4:30 बजे के करीब यह घटना पेश आई। हादसे के दौरान रेलकार में 14 यात्री सवार थे। बता जा रहा है कि पटरी से उतरने के बाद रेलकर वहीं कुछ दूरी पर रुक गई पलटी नहीं अन्‍यथा जानी नुकसान हो सकता था। हादसे के दौरान इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित है।

हादसे के दौरान रेलकार वहीं कुछ दूरी पर रुक गई पलटी नहीं अन्‍यथा कोई बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। इससे रेल कार में सवार यात्रियों की जान बच गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के अनुसार यह रेलकार शिमला से कालका की और आ रही थी। लगभग 4:35 के करीब भारी बरसात व रेलवे लाइन पर आई भारी फिसलन के कारण रेलकार के चक्के पटरी से निचे उतर गए। इस दौरान गनीमत रही की किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ व सभी यात्री सुरक्षित रहे। ख़बर लिखे जाने तक रेलवे लाइन को बहाल नही किया गया था।

मामले की पुष्टि कोटी रेलवे स्टेशन मास्टर राम रतन ने की और बताया की रेलवे के तकनीकी विभाग की टीम को सूचना कर मौके पर बुला लिया गया है।

बता दें कि हेरिटेज ट्रैक पर यह रेल मोटर कार काफी समय से चल रही है। रोजाना यह सुबह पांच बजे कालका से शिमला के लिए चलती है। इस रेल मोटर कार में सफर करने को पर्यटक ज्‍यादा तवज्‍जो देेते हैं। हेरिटेज ट्रैक पर चलने वाली ट्रेन में भी ज्‍यादातर पर्यटक ही होते हैं। इसके अलावा स्‍थानीय लोग भी सफर करते हैं, लेकिन बेहद कम। इस ट्रेन व रेल मोटर कार की रफ्तार ज्‍यादा नहीं होती, इस कारण पटरी से चक्‍के उतरने के बावजूद बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि हादसे के दौरान सवारियां सहम गई थी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now