Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट मैच : जायसवाल और रोहित के शतक, भारत ने वेस्टइंडीज पर 95 रन की बढ़त बनाई

Rohir And Jaiswa

स्पोर्ट्स डेस्क|
भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा के शतक और दोनों के बीच पहले विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को यहां चाय तक पहली पारी में दो विकेट पर 245 रन बनाकर 95 रन की बढ़त के साथ अपना पलड़ा भारी रखा। चाय के समय जायसवाल 116 जबकि विराट कोहली चार रन बनाकर खेल रहे थे।

जायसवाल ने कप्तान रोहित (103) के साथ पहले विकेट के लिए 229 रन की साझेदारी की जो भारत की तरफ से एशिया के बाहर पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। इस जोड़ी ने चेतन चौहान और सुनील गावस्कर की जोड़ी को पीछे छोड़ा जिन्होंने अगस्त 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में पहले विकेट के लिए 213 रन जोड़े थे। जायसवाल ने अपनी पारी में अब तक 244 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके जड़े हैं। रोहित की 221 गेंद की पारी में 10 चौके और दो छक्के शामिल रहे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत ने दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 80 रन से की। भारतीय बल्लेबाजों ने सुबह के सत्र में कोई गैरजरूरी जोखिम नहीं उठाया। टीम ने इस दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया लेकिन रन भी सिर्फ 66 ही बनाए। दूसरे सत्र में हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 29 ओवर में 99 रन जुटाए।

यशस्वी डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के 17वें बल्लेबाज हैं। यशस्वी की बात करें तो वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे ओपनर हैं। शिखर धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली और पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में ऐसा किया था। यशस्वी विदेशी जमीन पर डेब्यू करते हुए पहले ही टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। इतना ही नहीं वह वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateSports Newssports update Hindiuncategorized

Join WhatsApp

Join Now