Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रोहडू में भूस्खलन होने से गाड़ी क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे तीन लोग बचे; चिड़गांव में मलबे में फंसी युवती

रोहडू में भूस्खलन होने से गाड़ी क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे तीन लोग बचे; चिड़गांव में मलबे में फंसी युवती

शिमला|
राजधानी शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में रूक-रूक हो रही बारिश से जगह-जगह भूस्खलन, सड़कों के डंगे ढहने और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं लगातार जारी हैं। ताज़ा मामला उपमंडल रोहडू में कुड्डू व सनैल के मध्य ढ़ांगू ढ़ांक के पास का है जहाँ पर भूस्खलन होने के कारण एक गाड़ी नंबर एचपी 20डी-0101 क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के दौरान गाड़ी में तीन लोग कुलदीप, यशवंत व महेंद्र सिंह सवार थे, लेकिन उन्हें पहाड़ी से कुछ पत्थरों के गिरने का आभास हुआ और सभी लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी से उतर गए। जब वह सुरक्षित स्थान के लिए भाग रहे थे तो दो लोगों को पत्थर लगने से मामूली चोटें भी लगी हैं।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना चिड़गांव में हेमराज पुत्र राज कुमार गांव तेलगा डाकघर खशाधार तहसील चिडगांव के तेलगा में स्थित बगीचे के साथ भूस्खलन होने से एक नेपाली मूल के व्यक्ति का घर भूस्खलन की चपेट में आ गया है इससे उसकी 23 वर्षीय बेटी मलबे में दब गई है। इस पर पुलिस थाना चिड़गांव से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और लड़की को मलबे से बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। बताया जा रहा है कि बागीचे में काम करने वाला नेपाली मूल का चौकीदार परिवार सहित वहां रहता है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now